{"_id":"67ecc2c63938917a9303d115","slug":"navratri-darshan-of-kushmanda-form-of-maa-vindhyavashini-devotees-cheered-ya-devi-sarvabhuteshu-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri: मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा रूप का किया दर्शन, भक्तों ने लगाए जयकारे; गूंजा- या देवी सर्वभूतेषु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri: मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा रूप का किया दर्शन, भक्तों ने लगाए जयकारे; गूंजा- या देवी सर्वभूतेषु
Wed, 02 Apr 2025 10:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:24 AM IST
सार
विंध्य क्षेत्र में जगह जगह हवन पूजन एवं अनुष्ठान का दौर अनवरत चलता रहा। मंदिर पहुंचने पर भक्तों को सुलभ दर्शन हो सके इसके लिए पंडा समाज व प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा रूप का दर्शन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Navratri 2025: विंध्याचल धाम में चल रहे चैत्र नवरात्र के चौथे व पांचवें दिन बुधवार को देवी दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान करने के उपरांत माता दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से शीश नवाकर मंगल कामना की। गुड़हल, कमल, गुलाब पुष्पों से देवी का किया गया दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन
भोर से लेकर देर रात तक माता की जय जयकार से देवी धाम गूंजता रहा। चैत्र नवरात्र के चौथे व पांचवें दिन आदिशक्ति के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में माता की मंगला आरती के पूर्व ही दर्शन के लिए मंदिर के बाहर लाइन में लग गए थे। देवी दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
नवरात्र में देवी मां के पूजन अर्चन को लेकर संपूर्ण विंध्याचल क्षेत्र का माहौल भक्ति में हो चुका है। बुधवार को देवी धाम पहुंचे भक्तों ने माता के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा देवी का दर्शन पूजन किया। भोर से लेकर देर रात तक अनवरत घंटा घड़ियाल के बीच मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
दर्शनार्थियों ने मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड में आहुतियां डालकर अपने घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। संपूर्ण विंध्याचल क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विंध्याचल के साथ ही अष्टभुजा पहाड़ पर महाकाली माता मां अष्टभुजी देवी एवं माता तारा देवी के साथ ही कई अन्य देवियों के मंदिरों की रंग बिरंगी लाइट और फूल पत्तियों से की गई भव्य सजावट की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए थे।