फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2022 special story Vindhya region is place of worship of sages for centuries

Navratri 2022: सदियों से ऋषियों की तपोस्थली रहा है विंध्य क्षेत्र, महाशक्ति का त्रिकोण है विंध्याचल धाम

Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

विंध्य पर्वत के सुरम्य अंचल में मां गंगा के तट पर विराजमान विंध्य नगरी सदियों से ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है। उपासकों को मनोवांछित फल प्रदान करने वाली शक्ति स्वरूपा मां यहां नित्य विराजमान रहती हैं।

विज्ञापन
Navratri 2022 special story Vindhya region is place of worship of sages for centuries
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में शक्ति के प्रमुख स्थलों में दर्शन एवं पूजन का विशेष महत्व है। देश के प्रमुख शक्ति स्थलों में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी का पावन धाम स्थित है। मां विंध्यवासिनी को पुराणों में आद्य शक्ति कहा गया है। अर्थात जिनका न कोई आदि है और न कोई अंत। माता को विंध्य पर्वत पर निवास करने के कारण इन्हें विंध्यवासिनी के नाम से जाना जाता है। विंध्याचल को ही विस्तृत विंध्य पर्वत का केंद्र माना जाता है। क्योंकि इसी विंध्य धाम में भागीरथी  गंगा और विंध्य पर्वत का संगम होता है, जो इसे मणिद्वीप भी बनाता है।

विज्ञापन


विंध्याचल पर्वत पर निवास करने वाली माता यहां पर सशरीर अवतरित हुई थीं। यहां पर माता अपने तीनों रूप यानी महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली के रूप में विराजमान हैं। यही कारण है कि इसे त्रिकोण यंत्र (महाशक्तियों का त्रिकोण) भी कहा जाता है। 
विज्ञापन


सप्तऋषियों को ज्ञान प्राप्त हुआ
अध्यात्मिक धर्मगुरु त्रियोगी नारायण उर्फ मिठ्ठू मिश्र ने बताया कि हजारों वर्षों से विंध्य क्षेत्र ज्ञान प्राप्त करने की तपोस्थली रहा है। यहीं से मुनि अगत्स्य ने सभ्यता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार की ज्ञान यात्रा आरंभ की। यही वह क्षेत्र है, जहां सप्तऋषियों को ज्ञान प्राप्त हुआ। आदि गुरु शंकराचार्य ने भी यहीं पर मां की महान शक्ति का अनुभव प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी भी साधक की साधना तब तक अधूरी मानी जाएगी जब तक वह विंध्य धाम में आकर मां के चरण रज को प्राप्त नहीं कर लेता। विंध्याचल की भूमि पर भारत वर्षके महान संतों ने अपनी साधना के क्षण बिताए हैं। आदिगुरू शंकराचार्य , स्वामी करपात्री महाराज, तैलंग स्वामी, अवधूत भगवान राम, माता आनंदमयी मां महागुरु गोरखनाथ बाबा, योगीराज देवरहा बाबा जैसे संतों ने इस भूमि पर साधना की है।

विंध्य क्षेत्र में दुर्लभ त्रिकोण
शाक्त मतावलंबियों ने भारत वर्ष में जिस वृहत् त्रिकोण की परिकल्पना की है उसके केंद्र में मां विंध्यवासिनी ही हैं। इस वृहत् त्रिकोण के एक कोण पर माता विंध्यवासिनी तो दूसरे कोण पर जम्मू की वैष्णवी माता तथा तीसरे कोण में कामरूप कामाख्या की देवी विराजती हैं। ऐसा माना जाता है कि केदारेश्वर शिव के तीनों नेत्रों के कोणों पर ही ये तीनों शक्तिपीठ विद्यमान हैं।

ऐसा ही एक दुर्लभ त्रिकोण विंध्य क्षेत्र में भी स्थित है। इस त्रिकोण के मध्य में लक्ष्मी स्वरूपा इक्षा की देवी मां विंध्यवासिनी हैं तथा दूसरे कोण पर कालीखोह वाली काली माता स्थिति हैं। तीसरे कोण पर सरस्वती स्वरूपा ज्ञान की देवी मां अष्टभुजा विराजमान हैं। 

त्रिकोण यात्रा करने से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं

Navratri 2022 special story Vindhya region is place of worship of sages for centuries
विंध्याचल में श्रद्धा का सैलाब (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक मान्यता है कि मां विंध्यवासिनी के दर्शनोपरांत त्रिकोण यात्रा करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। विंध्यधाम को सिद्धपीठ भी कहा जाता है। माता की असीम कृपा शक्ति अल्प समय में भक्तों को सिद्धियों को देनें वाला है। विंध्य पर्वत का ईशान कोण विंध्य क्षेत्र में ही माना जाता है।

इसी कोण पर मां विंध्यवासिनी विराजमान हैं, जहां गंगा नदी विंध्य पर्वत को स्पर्श करते हुए बहती है।  मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में आज भी मां विंध्यवासिनी भक्तों को दर्शन देने के लिए पताका पर विराजती हैं। विंध्याचल ही एकमात्र ऐसा शक्तिपीठ है, जहां देवी के संपूर्ण विग्रह के दर्शन होते है। मां विंध्यवासिनी का यह मंदिर देश के 108 सिद्धपीठों में से एक है। 

शक्ति का शिव से मिलन

शक्ति का शिव से मिलन भागीरथी गंगा के माध्यम से ही संभव हो पाता है। क्योंकि पतित पावनी गंगा विंध्यधाम से मां विंध्यवासिनी के चरणों की रज को लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की ओर प्रस्थान करती हैं। काशी में गंग द्वार से गंगाधर बाबा विश्वनाथ का जब जलाभिषेक होता है तो ये शक्ति और शिव के मिलन का दुर्लभ सुयोग होता है।

विंध्यधाम में छिपे अनेक रहस्य

Navratri 2022 special story Vindhya region is place of worship of sages for centuries
विंध्याचल - फोटो : अमर उजाला

विंध्यधाम में अनेक रहस्य छिपे हुए हैं। जब कोई साधक तन्मय होकर भगवती की आराधना करता है, तब माता की कृपा से इन रहस्यों पर से पर्दा अपने आप ही हटता चला जाता है।  रहस्यों को देख व जान कर भक्त स्वर्ग की आनन्दानुभूति करता है। यहां देवी का अमोघ स्नेह व आशीर्वाद भक्तों पर सदैव बरसता रहता है।

 महामहोपाध्याय गोपीनाथ कविराज ने अपनी जीवनगाथा में विंध्याचल में अपनी साधना के अनुभवों का वर्णन किया है। कविराज के अनन्य भक्त डॉ. भगवती शरण सिंह ने उनके संस्मरणों को अपनी पुस्तक 'मनीषी की लोकयात्रा' में विस्तार से लिखा है। विंध्य क्षेत्र का कण-कण देवीय उर्जा का स्त्रोत है। यहां साधना करने वाले भक्तों को शीघ्र ही सिद्धियां प्राप्त हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed