{"_id":"616413378ebc3ed3bd7d5fdc","slug":"navratri-2021-fire-broke-out-in-mahakali-temple-in-vindhyachal-dham-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल: मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली मंदिर में लगी आग, अफरातफरी की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल: मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली मंदिर में लगी आग, अफरातफरी की स्थिति
Mon, 11 Oct 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:06 PM IST
सार
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली मंदिर में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
विज्ञापन
महाकाली मंदिर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में विराजमान महाकाली मंदिर में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात फायर ब्रिगेड के जवानों ने आननफानन में काम शुरू किया और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पाया। मंदिर परिसर में उठे धुएं के कारण थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन