{"_id":"64306fbdce42b8a4d809d4d6","slug":"national-security-advisor-visited-maa-vindhyavasini-mirzapur-news-c-20-vns1017-144457-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
विंध्याचल (मिर्जापुर)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शुक्रवार की शाम मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। साथ में उनकी पत्नी भी रही। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से विंध्य कॉरिडोर के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको कॉरिडोर योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह वाराणसी रवाना हो गए। एनएसए के आगमन से पहले विंध्याचल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। फोर्स की तैनाती के साथ ही प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल वाराणसी दौरे पर आए हैं। वह शाम को चार बजे पत्नी अनू डोभाल के साथ सड़क मार्ग से अष्टभुजा डाक बंगले पहुंचे। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने जिले की सीमा से उनको सुरक्षा फ्लीट के साथ अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचाया। वहां आयुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी और डीआईजी आरपी सिंह ने उनका स्वागत किया। डाक बंगले पर थोड़ी देर रुकने के बाद पुराने वीआईपी मार्ग से विंध्याचल मंदिर पहुंचे। वहां जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने से पहले विंध्याचल मंदिर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मंदिर आने वाले प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया था। 20 मिनट तक मंदिर खाली रहा। एनएसए अजित डोभाल और उनकी पत्नी अनू डोभाल ने मंत्रोचार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर पर विराजमान सभी देवी देवताओं को प्रणाम कर बाहर आकर कॉरिडोर के परिक्रमा पथ को को देखा। जिलाधिकारी से कॉरिडोर के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हुए। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने सुरक्षा फ्लीट के साथ शाम पांच बजे उनको जिले की सीमा तक छोड़ा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल राय, महिला थानाध्यक्ष रीता यादव आदि रहे।
विंध्याचल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने और विंध्य कॉरिडोर निर्माण के प्रगति के बारे में जानकारी लेने के बाद चर्चाएं शुरु हो गई हैं। संभावना जताई जाने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने और विंध्य कॉरिडोर के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर शुभारंभ करने आ सकते हैं। एनएसए के जाने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण किया।