फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   National General Secretary Satish Chandra Mishra said: BJP is anti Brahmin Dalit and farmer

राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा बोले: ब्राह्मण, दलित और किसान विरोधी है भाजपा

Mon, 20 Dec 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 10:11 PM IST
सार

सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को देर शाम मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचकर मत्था टेका गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा की

विज्ञापन
National General Secretary Satish Chandra Mishra said: BJP is anti Brahmin Dalit and farmer
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के विंध्याचल में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को देर शाम मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा भी की।

विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 2007 की तुलना में अधिक सीटें बसपा जीतेगी। कहा कि भाजपा सरकार दलित, किसान एवं ब्राह्मण विरोधी है। महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म हो रहा है। व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। बसपा की सरकार में भाईचारा के साथ सबकी तरक्की हो रही थी। फोन टैपिंग के मामले में कहा कि हमें इस बात की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


चाहे जितना भी फोन टेप कराना हो करा लें। हम लोग मैदान में उतर चुके हैं और चुनाव की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ने के लिए जनता मन बना चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में अब तक पांच सौ से अधिक ब्राह्मणों की हत्याएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ब्राह्मणों की शक्ल भी नहीं देखना चाहती है। उन्होंने भाजपा को सनातन धर्म विरोधी पार्टी बताया। कहा, जहां श्रद्धा का स्थान है, वहां पर भी तोड़फोड़ कर सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगातार आता हूं।

यहां पर लोग हमसे मिले हैं। यहां के लोग काफी दु:खी हैं। वर्षों से चला आ रहा लोगों का रोजगार चला गया है। विंध्य कॉरिडोर के नाम पर जमीन तो ले ली गई लेकिन मुआवजा तक नहीं दिया गया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, बसपा नेता हरिशंकर बिंद, जिला सचिव प्रभारी नगर सद्दाम राईन, साजन कुमार, चंदन दुबे, आशुतोष दुबे, अनिल जोशी आदि रहे। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बापू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान में सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कहा कि भाजपा राज में बढ़ी महंगाई से आम जनमानस पस्त है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं भी हो रही हैं। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। जनता को बसपा से उम्मीदें हैं। कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। बहू और बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसानों के साथ अत्याचार चरम पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed