{"_id":"6949a5349bc2939a6104de9b","slug":"national-competition-priyanka-will-make-a-splash-with-bat-and-ball-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-145571-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता : प्रियंका बैट-बॉल से करेंगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता : प्रियंका बैट-बॉल से करेंगी धमाल
अदालहट। राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मिर्जापुर की बेटी प्रियंका गुप्ता बैट-बॉल से धमाल करेंगी। उनका चयन यूपी अंडर-19 बालिका टीम में हुआ है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रियंका कड़ी मेहनत करके शुरुआती दिनों में गांव के खेतों में अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर गांव की लड़कियों के लिए आज प्रेरणा स्रोत बनी हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में 01 से 06 जनवरी के बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट अंडर-19 बालिका उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तर प्रदेश चयनकर्ताओं ने प्रियंका को प्रदेशीय टीम में शामिल करने का मुख्य आधार विगत अक्तूबर में कानपुर में संपन्न हुए प्रदेशीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के नाक आउट में कानपुर के साथ हुए मैच में मिर्जापुर मंडल की कैप्टन के रुप में ओपनिंग करते हुए नाबाद 17 गेंदों पर 34 रन (7 चौका) और दो ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर एक विकेट चटकाने के साथ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम में शामिल किया गया। जनपद के बसंत इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा व कोन (चिल्ह) ब्लॉक के मझगवां गांव निवासी महेश कुमार गुप्ता की तीन बेटियों में दूसरे नंबर पर पुत्री प्रियंका गुप्ता की बचपन से ही क्रिकेट से खास लगाव था। शुरुआती दिनों में गांव की खेतों में खेलते-खेलते राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर एक मिशाल कायम की है। पिता महेश गुप्ता की बेटियों ने अपने पिता को बेटे की कमी का कभी एहसास नहीं होने दिया। पिता भी अपनी बेटी को शिक्षा के साथ खेल में रुचि को देखकर उसके साथ कदम से कदम मिलाकर उसके सपनों को पूरा करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें अपने बेटी पर गर्व है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी एक दिन भारतीय टीम में देश के लिए खेलेगी। पिता महेश की एक छोटी सी मिष्ठान की दुकान है। इसके सहारे परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रियंका ने 2023 में प्रदेशीय विद्यालयी किकेट (बालिका) में मिर्जापुर मंडल की टीम से प्रतिभाग किया था। साल 2024 में इंजरी के चलते खेल से बाहर होना पड़ा था। इस बार जोरदार वापसी करते हुए राष्ट्रीय फलक पर अपनी बैट बॉल से धमाल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।