फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Narayan Dubey awarded for highest weekly and cumulative purchases

Mirzapur News: सर्वाधिक साप्ताहिक और संचयी खरीद के लिए नारायण दुबे पुरस्कृत

Fri, 03 May 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Narayan Dubey awarded for highest weekly and cumulative purchases
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में सबसे ज्यादा गेहूं खरीद करने पर खाद्य विभाग के हलिया प्रथम केंद्र के प्रभारी नारायण जी दुबे को दो-दो पुरस्कार प्रदान किया गया है। सबसे ज्यादा साप्ताहिक तथा संचयी खरीद करने के लिए उनको मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने अपने कार्यालय के सभागार में पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पीसीएफ के एक केंद्र के प्रभारी को भी पुरस्कृत किया गया। विंध्याचल मंडल में 14 से 21 अप्रैल के बीच माह के तीसरे सप्ताह में सबसे ज्यादा गेहूं खरीद करने वाले दो तथा 21 अप्रैल तक सबसे ज्यादा संचयी खरीद करने वाले एक केंद्र प्रभारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान करने को कहा गया था। संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि सबसे ज्यादा गेहूं खरीद में हलिया प्रथम के नारायण जी दुबे को साप्ताहिक तथा संचयी खरीद के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही पीसीएफ के एक केंद्र प्रभारी को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed