फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nancy topped among girls and Ashish among boys in shot put.

Mirzapur News: गोला फेंक में छात्राओं में नैंसी तो छात्रों में आशीष अव्वल

Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nancy topped among girls and Ashish among boys in shot put.
पड़री। राजकीय महाविद्यालय मझवा में अपने प्रतिभा को दिखाते छात्र, संवाद
-महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

पड़री। उमरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय मझवां में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित गोला फेंक में छात्राओं में नैंसी प्रथम, आंचल द्वितीय और बबिता तृतीय रहीं तो छात्रों में आशीष प्रथम, देवेश द्वितीय और महेश तीसरे स्थान पर रहे।

शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव और मुख्य अतिथि डॉ. रामलोचन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन डॉ. आनंद प्रकाश ने किया। इस दौरान गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। खासतौर पर 200 मीटर दौड़ और रस्साकशी में छात्रों व शिक्षकों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चक्का फेंक (छात्र वर्ग) में बादल प्रथम, कमलेश द्वितीय और करण तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद (छात्रा वर्ग) में अंजलि प्रथम, करिश्मा द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि छात्र वर्ग में आशीष पाल प्रथम, देवेश द्वितीय और महेश तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ (छात्र) में देवेश प्रथम, आशीष द्वितीय और रोशन तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में सोनू प्रथम, आकाश द्वितीय और हर्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास में वृद्धि होती है। अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। अंत में खेल प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, आगत्य ने अतिथियों के प्रति आभार जताया, जबकि खेल संयोजक डॉ. अनुपम वर्मा ने प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया। संचालन डॉ. राजेंद्र कुमार और विजय बहादुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश दुबे, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. मनोज प्रजापति, डॉ. शैलेंद्र, अनीता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed