फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Namo kits are being distributed

नमो किट का कर रहे वितरण

Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Namo kits are being distributed
चुनार। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न व क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। उनको नमो किट के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा अन्न भंडारण व वितरण केन्द्र खोला गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य सामर्थ्यवान व्यक्तियों द्वारा दिये गये दाल, चावल, आटा, चीनी, नमक, आलू, प्याज व मसाला आदि का पैकेट बनाकर नमो किट के नाम से दो अप्रैल से ही जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि अब तक 3129 नमो किट का वितरण किया गया है और आगे भी वितरण जारी रहेगा। नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, पी0एन0 सिंह कुशवाहा, बिजय बहादुर बिंद व अन्य कार्यकर्ता नमो किट तैयार कर उसे वितरित करने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed