फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Names were removed from the voter list, voters were deprived of voting

वोटर लिस्ट से नाम कटा, मतदान करने से वंचित रह गए मतदाता

Mon, 26 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Names were removed from the voter list, voters were deprived of voting
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अधिकांश ग्राम पंचायतो में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब रहे। वोट डालने आए मतदाता अपने चेहेते ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यो को मतदान न कर सके। मायूस ग्रामीण इसके लिए बीएलओ को दोषी ठहरा रहे थे। सिटी विकास खंड के परवाराजधर निवासी डाक्टर पांडेय का कहना है कि नाम सुधरवाने के लिए तहसील में बैठे अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा गया था। लेकिन लोगों के नाम नहीं चढ़ाए गए। इसी तरह हरिहरपुर बेदौली गांव निवासी सत्यम का कहना है कि उसके मोहल्ले में उसका नाम सहित अन्य कईयों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।पटेहरा, ग्राम सभा पटेहरा कला में लगभग तीन दर्जन मतदाताओं का नाम कट जाने से मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। पटेहरा कला के श्री राम, मुरली, सोनझारी, कलावती, अयोध्या, पंचम समेत लगभग तीन दर्ज मतदाताओं ने बताया कि इस बार के वोटर लिस्ट से कई लोगों का नाम कट गया है। जिसके कारण लगभग तीन दर्जन मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed