{"_id":"6a174c59ee131b68ca07e51c","slug":"namaz-will-be-offered-at-313-locations-and-qrts-will-be-deployed-at-23-locations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154345-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 313 स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज, 23 स्थानों पर तैनात रहेगी क्यूआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 313 स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज, 23 स्थानों पर तैनात रहेगी क्यूआरटी
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिले में 252 मस्जिद और 61 ईदगाहों पर बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिए चार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। नौ क्यूआरटी टीम की तैनाती की गई है।
सभी थाना क्षेत्रों में 23 संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जहां पर पिकेट की तैनाती की गई है। दो सुपर जोन, पांच जोन, 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। सुपर जोन एएसपी, जोन में सीओ और सेक्टर में थानाध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे।
ईद उल अजहा की नमाज इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में सुबह 6: 45 पर पढ़ी जाएगी। इसके बाद 10 से पांच मिनट के अंतराल पर अन्य मस्जिदों में नमाज होगी। शहर ए काजी मौलाना नजम अली ने यह जानकारी दी। नमाज के लिए तैयारियां की गई हैं। संवाद