फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder accused Rajendra's house was measured for the second time.

Mirzapur News: हत्यारोपी राजेंद्र के घर की दूसरी बार हुई नापी

Tue, 14 Apr 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Rajendra's house was measured for the second time.
चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद - फोटो : एचबीटीयू
मिर्जापुर। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम सोमवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ला स्थित राजेंद्र सोनकर के घर दूसरी बार पहुंची। राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पूरे मकान की नापी की। इससे पहले भी शनिवार को अधिवक्ता की हत्या के बाद राजेंद्र के घर की नापी की गई थी। घर की नापी राजेंद्र सोनकर के मकान के साथ ही उसके कब्जा किए गए मकान की भी नापी कराई। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि चार मकानों की नापी कराई गई है। इसमें जो अवैध होगा, उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



अधिवक्ता हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
फोटो-26
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को दीवानी कोर्ट परिसर स्थित संघ के सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या पर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंच कर एएसपी ऑपरेशन को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अभयराज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा दिया जाए। सुरक्षा के अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों में रोष, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या 12
चुनार। जिले के अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान राजीव कुमार सिंह की हत्या से आक्रोशित चुनार के अधिवक्ताओं ने सोमवार को नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में भ्रमण, नारेबाजी कर अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की आवाज उठाई। राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्तागण शासन की नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए न्यायिक कार्य करते हुए अपराधियों के विरुद्ध खड़े होते हैं। जिससे नाराज होकर अपराधियों द्वारा संबंधित अधिवक्ता और उसके परिवार पर हमला किया जाता है। मांग की गई कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए, इससे अधिवक्ता समाज में निर्भीक होकर न्यायिक कार्य करते हुए समाज, प्रदेश और देश को एक दिशा दे सके। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान समिति के महामंत्री रामविलास सिंह, उपाध्यक्ष राममूरत सिंह यादव, अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, गजेंद्र नारायण सिंह, मुन्नूप्रसाद गुप्ता, सुनील मिश्रा और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

---------------------------
प्रधानों में रोष, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
फोटो- 5
जिगना। छानबे क्षेत्र के देवरी प्रधानपति और अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मार कर हुई हत्या से ग्राम प्रधानों में रोष है। ग्राम प्रधानों और ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर गत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। हत्यारोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। शोक व्यक्त करने वालों में बीडीओ रामपाल, प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह, छानबे प्रधान संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, सतीश तिवारी, विनोद यादव, शिवलखन बिंद, गुलाम रसूल, राम अवध पांडेय, राजन चौबे, पप्पू पाल, रवि शंकर यादव, रमेश कुमार, शारदा सिंह आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल परिजनों से मिला
तस्वीर के साथ
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश सपा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू के परिजनों से मिला। अधिवक्ता की हत्या पर शोक जताया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। इस अवसर पर मुन्नी यादव, आदर्श यादव, अशोक कुमार सिंह आदि रहे।

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद- फोटो : एचबीटीयू

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद- फोटो : एचबीटीयू

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद

चुनार तहसील में आक्रोशित अधिवक्ता चक्रमण एवं नारेबाजी करते हुए।  संवाद- फोटो : एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed