फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Munnu Gupta becomes president after getting 126 votes

126 मत पाकर मुन्नू गुप्ता बने अध्यक्ष

Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Munnu Gupta becomes president after getting 126 votes
चुनार। गहमागहमी के बीच बृहस्पतिवार को नवयुवक अधिवक्ता समिति का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए बार के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मुन्नू गुप्ता ने 126 वोट पाया। पाकर नकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र सिंह को 15 वोट से हराया।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर बार के पूर्व महामंत्री रह चुके अभय सिंह ने 159 वोट हासिल किये। अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश सिंह को नौ वोटों से हराया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बार के पूर्व महामंत्री रह चुके जय कुमार गुप्ता ने 158 मत प्राप्तकर अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार सिंह को 12 मतों से हराकर जीत हासिल की। नवयुवक अधिवक्ता समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को इल्डर्स कमेटी की पांच सदस्यीय टीम के देखरेख में संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। दोपहर तक मतदान की गति धीमी रही लेकिन उसके बाद अंतिम समय तक मतदाताओं की कतार लगी रही। अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय संघर्ष रहा जबकि महामंत्री पद पर आमने सामने की टक्कर रही। कुल पंजीकृत 323 मतदाताओं में 316 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के उपरांत मतगणना शुरू हुई। चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव, राम नरायन सिंह, नंदकिशोर सिंह, श्याम मुरारी सिंह एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल चुनार मनोज कुमार सिंह सहित अहडरौरा, जमालपुर के थाना प्रभारी व पुलिस पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed