फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality will send notice to defaulters of more than ten thousand

दस हजार से अधिक के बकायेदारों को नगर पालिका भेजेगी नोटिस

Mon, 08 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipality will send notice to defaulters of more than ten thousand
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर के बड़े बकाएदारों को भुगतान के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में चार करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। इसे वसूलने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी दस हजार का बिल बकाया या इससे ऊपर वाले बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। वसूली के लिए 60 मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र के 1200 बकायेदारों को नोटिस भेजकर वसूली की तैयारी की जा रही है। इन पर गृह कर व जलकर का बकाया जमा न करने के चलते नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में कुल 38 वार्ड हैं। इनमें 38000 भवन अवस्थित हैं। इन सभी से गृह कर व जल कर की वसूली की जाती है। वर्तमान समय में 10,000 रुपये से अधिक के बिल बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इनकी संख्या 12 सौ है इनको अब शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। इसके लिए पूरे अभिलेखों के साथ विवरण तैयार किया जा रहा है। ताकि उसके बाद भी भुगतान न होने की दशा में कार्रवाई की जा सके। इसके पूर्व जुलाई में नगरपालिका ने 60 लोगों को नोटिस भेजा था। इसमें 30 लोगों ने अपने बकाए कर को जमा कर दिया।
विज्ञापन

एक करोड़ के राजस्व की हुई थी वसूली
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में एक अप्रैल से 30 जून तक गृह कर व जलकर की बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया था। इसके तहत बकायेदारों को एकमुश्त जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट देने की बात कही गई थी। यह छूट केवल इसी वित्तीय वर्ष के लिए थी, जो पिछला बकाया था, उन पर कोई छूट नहीं दी गई थी। इस अवधि में बड़ी संख्या में लोगों ने गृहकर व जलकर बकाया का भुगतान किया और नगर पालिका परिषद को एक करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों का वर्षों से है बकाया
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में तकरीबन सौ ऐसे बकाएदार हैं जिन्होंने अभी तक कोई कर ही नहीं जमा किया है। हालांकि इस प्रकार के करदाताओं पर मामूली बकाया है। ऐसे लोग छोटी बस्तियों में एक-दो कमरों में निवास करते हैं। इसके अलावा नगर पालिका के नियमित कर दाताओं की बात करें तो यदि वह समय से करों का भुगतान कर दें तो नगर पालिका परिषद को कम से कम चार करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।

कर अधीक्षक नगर पालिका परिषद अरविंद यादव ने कहा कि गृहकर व जलकर की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी कर निरीक्षकों व कर संग्रहकर्ताओं के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। कार्य में ढिलाई मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed