फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality will now charge water price along with tax

कर के साथ अब जल मूल्य भी वसूलेगी नगर पालिका

Mon, 12 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Municipality will now charge water price along with tax
शहर में रहने वाले लोगों से नगर पालिका प्रशासन जल कर के साथ ही अब जल मूल्य भी वसूलने की तैयारी कर रही है। हालांकि यह जल मूल्य उन्हीं लोगों से वसूल किया जाएगा, जो प्रति वर्ष जल कर 600 रुपये से कम देते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि 600 रुपये तक जल कर देने वाले नागरिकों से जल मूल्य नहीं वसूल किया जाएगा। इसके अलावा शहर में बोरिंग कराने के लिए लोगों को नगर पालिका से अनुमति भी लेनी होगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में 1954 से ही पाइप लाइन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। नगर पालिका प्रशासन शहर में भवन बनाकर रहने वालों से प्रति वर्ष गृह कर के साथ ही जल कर भी वसूल करता है। उधर, अभी नगर पालिका प्रशासन नागरिकों से केवल जल कर ही वसूल करता रहा है, लेकिन अब उन लोगों से जल मूल्य भी वसूलने की तैयारी है, जो प्रति वर्ष 600 रुपये से कम जल कर देते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि जल मूल्य उन्हीं लोगों से लिया जाएगा, जिनकी जल कर की राशि 600 रुपये प्रति वर्ष से कम है। यह धनराशि लोगों से उस समय से वसूल की जाएगी, जब से कनेक्शन लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, नगर में वर्तमान में 25750 लोगों के घरों में पानी के लिए कनेक्शन लिए गए हैं। इनमें से 200 लोगों को नगर पालिका की तरफ से जल मूल्य जमा करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार सौ अवैध कनेक्शन लेने वालों को भी चिह्नित कर नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इनमें से 97 लोगों ने अपने कनेक्शन को वैध भी करा लिया है। अन्य लोगों को भी अपने कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अवैध कनेक्शन के साथ ही 600 रुपये से कम जल कर जमा करने वालों का भी सर्वे करा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 150 लीटर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि जलमूल्य के बारे में लोगों में भ्रांति है। जब से पानी का कनेक्शन लिया गया है, उसी समय से जलमूल्य देय होगा। साथ ही अब बोरिंग कराने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा यदि किसी नागरिक के आवासीय परिसर में व्यर्थ पानी बहता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed