फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality President, Eo made mortgage

नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ को बनाया बंधक

Sat, 22 Apr 2017 12:32 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 22 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipality President, Eo made mortgage
प्रदर्शन करते ठेकेदार
 लालडिग्गी स्थित जलकल विभाग के कार्यालय में ठेकेदारों ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री और के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को बंधक बना लिया। उन्होंने दोनों को एक कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। बकाए की मांग कर रहे ठेकेदारों ने कहा कि पिछले दिनों डेढ़ करोड़ रुपया आया था, जिसे बगैर बोर्ड की बैठक में पास कराए चहेते ठेकेदारों को दो दिया गया। पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


नगर पालिका के ठेकेदारों का विगत दो वर्ष से ढाई करोड़ का बकाया है। भुगतान के लिए लगातार पालिका का चक्कर काट ठेकेदारों का गुस्सा भड़क गया। नगर पालिका ठेकेदार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ठेकेदारों ने जलकल स्थित कैंप कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को कमरे में बंद कर दिया। ठेकेदार शत्रुधन केसरी ने कहा कि पालिका बजट नहीं होने का रोना रो रहा है तो दूसरी तरफ बोर्ड का पैसा डीजल आदि में फूंका जा रहा है। चहेते ठेकेदारों को भुगतान भी किया जा रहा है। राज्य वित्त से 21 मार्च को ढाई करोड़ का बजट जारी हुआ, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये बिना बोर्ड की बैठक में पास कराए ही दो लेबर ठेकेदारों दे दिए गए। ऐसी मनमानी बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से इस मसले पर 20 बार वार्ता के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो आंदोलन करने पर विवश होना पड़ा। जिस तरह दोनों ठेकेदारों का भुगतान नियमों को ताक पर रख किया गया है, उसी तरह सभी ठेकेदारों का भुगतान किया जाए। आंदोलन करने वालों में शत्रुधन केसरी, बृजभूषण सिंह, अनिल पांडेय, दिनेश यादव, रहमान, पृथ्वी पाल सिंह, देवी प्रसाद गुप्ता, प्रीतम केशरवानी, हेमंत सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, दिनेश यादव, संजय कुमार, फैज अली, राम बहाल सिंह, वरूण सिंह, राज कुमार साहु, शिव अचल यादव शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed