फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipal President inaugurated the council school

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया परिषदीय विद्यालय का लोकार्पण

Sun, 24 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal President inaugurated the council school
नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को स्वामी दयानंद बेसिक प्राइमरी स्कूल का लोकार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने दस दिनों के भीतर छठें प्राइमरी विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष दस दिनों के अंदर टाउन हॉल बहुमंजिला प्राथमिक विद्यालय, ललिता शास्त्री, रामजानकी और नंदगोपाल प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत हुए निर्माण का लोकार्पण किया है। स्वामी दयानंद प्राथमिक विद्यालय में छत की मरम्मत, कमरों में टाइल्स व परिसर में इंटरलाकिंग का कार्य कराया गया है। विद्यालय की रंगाई-पोताई भी कराई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कायाकल्प योजना के तहत कुल 18 विद्यालयों की तस्वीर बदलने की निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को इन प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने का निर्देश दिया था। अभी तक छह विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष विद्यालयों के निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इस मौके पर उमेश गुप्ता, सभासद विजय यादव, रविकर सिंह पटेल, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, अवर अभियंता मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed