फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं विपक्षी दल

Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। नगर में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लोक जागरण मंच की ओर से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस न जागरण पदयात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने सहभागिता की। महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान पर हजारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता कानून के बारे में अफवाह फैलाकर विपक्षी पार्टियां मुस्लिम समाज को बहकाने का काम कर रही हैं। केवल वोट बैंक के लिए विपक्षी पार्टियां देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजना चलाई, सभी लोगों को उसका लाभ मिला। जब विपक्षियों को कोई मुद्दा नहीं मिला तो सीएए पर हंगामा कर रहे। मंच के जिला समन्वयक सोहनलाल श्रीमाली ने कहा जुलूस में शामिल वे लोग हैं जिनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। इनकी आवाज को भी देश को सुनना चाहिए। इस वर्ग के लोग केवल देश व राष्ट्रहित में अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। सीएए के समर्थन में इनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इस कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से भगाए व सताई गई निरीह जनता को नागरिकता देने का काम मोदी सरकार कर रही है। यह विपक्षी दलों को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए वे अफवाह फैलाकर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामसकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, चुनार विधायक अनुराग सिंह, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, अधिवक्ता राहुल श्रीवास्तव, जगदीश, धर्मराज, कुलदीप, चंद्रमोहन, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमारी खत्री, बालेंदुमणि त्रिपाठी, लालबहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, राजेंद्र तिवारी, नितिन विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन

लोक जागरण तिरंगा यात्रा में शनिवार को मानो जन समुद्र उमड़ पड़ा हो। बीएलजे इंटर कालेज से यात्रा जो शुरू हुई तो तहसील चौराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी होते हुए जिला अस्पताल, रामबाग, संकटमोचन, वासलीगंज से गिरधर का चौराहा होते हुए बीएलजे मैदान पर संपन्न हुई। भीड़ की स्थिति यह रही कि इसका एक सिरा पुलिस लाइन पहुंचा तो दूसरा सिरा महुवरिया में ही रहा। भीड़ का आलम यह रहा है कि रास्ते भर लोग इसमें स्वत: आकर जुटते रहे। स्वत: स्फूर्त भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जनजागरण यात्रा की खास बात यह रही कि यह तीन तिरंगों के साए में हुई। सौ- सौ मीटर लंबे इन तिरंगों को लेकर युवा चल रहे थे और आम जनता उनके साथ चल रही थी। अलग- अलग संगठन अपने बैनर लेकर स्वयं चल रहे थे। तकरीबन 80 संगठनों के लोगों ने इस यात्रा में सहभागिता की। बिना किसी औपचारिकता के सभी संगठन देशहित में सीएए को हमारा समर्थन जैसे नारे लगाते हुए चलते रहे।

सीएए के समर्थन में निकलने वाली इस यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आगे- आगे मुस्लिम महिलाएं नारे लिखी तख्ती लेकर चल रही थी। इसके साथ ही इसमें इलियास, अब्दुल अजीज खां, सभासद मो. जावेद, मकबूल भारती, साजिद खान, नजमा बेगम, मुन्नी बेगम के साथ ही सिख समुदाय से सरदार जगजीत सिंह, रोटरी क्लब से अजय जायसवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, निलेश पुरवार, व्यापार संगठन के रविंद्र जायसवाल, फ्रेंड्स सोसाइटी से संतोष गोयल, संजय सिंह गहरवार, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, आश्लेष श्रीवास्तव, होटल एसोसिएशन के चंद्रांशु गोयल, आनंद सिंह, रजक समाज के मुन्ना कन्नौजिया, बनवासी कल्याण आश्रम के बसंत सिंह, उमाकांत, श्याम सुंदर केसरी, रवि साहू, कौशल श्रीवास्तव, प्रेमशीला देवी, निर्मला राय, सुषमा पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed