{"_id":"5de955cf8ebc3e54ba583136","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns498119062","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप साजिश में शामिल मिठाई दुकानदार भी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप साजिश में शामिल मिठाई दुकानदार भी गया जेल
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में शामिल मिठाई दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जहां पीड़िता ने जंगल की ओर ले जाने से पहले मिठाई की दुकान में भी रुने की भी बात बताई। पुलिस ने मिठाई की दुुकान का निरीक्षण किया। उसी से कुछ दूर स्थित एक आवास में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। यह बात मिठाई दुकानदार को भी पता थी।
पीड़िता का मजिस्ट्रेटी बयान लेने के बाद गुरुवार को पुलिस उसे साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची। किशोरी ने बताया कि जंगल में ले जाने से पहले आरोपित घटनास्थल के पहले ही स्थित एक मिठाई के दुकान पर रुके थे। मामले में पुलिस ने गुरुवार को मिठाई दुकानदार अवधेश कुमार मौर्य पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मिठाई दुकानदार भी साजिश में शामिल था, इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अजय कुमार सिंह गुरुवार को चौकी प्रभारी मतवार चंद्रशेखर यादव के साथ गांव में पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली।
गौरतलब है कि 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा को सोमवार की रात 10 बजे कार सवार युवकों ने अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चारो आरोपित पूर्व जेलर बृजलाल मौर्या के पुत्र जय प्रकाश मौर्या निवासी छोटी सिंहावल, सीआरपीएफ जवान महेंद्र यादव पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी महुआ, चालक लवकुश कुमार पाल पुत्र राधिका प्रसाद निवासी यादवपुर और गणेश प्रसाद बिंद पुत्र रामदास निवासी लंबीपट्टी थाना जिगना के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपितों का डीएनए सैंपल और पकड़ा आदि को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में दाखिल कर दिया गया है। इसमें सैंपल वाराणसी रामनगर के प्रयोगशाला और लखनऊ की प्रयोगशाला में दाखिल कराया गया है। बताया कि मामले में आरोपितों के जेल भेजने के साथ ही पुलिस साक्ष्य इकट्ठा कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिससे आरोपितों को जल्द सजा दिलाई जा सके। लगभग रिपोर्ट तैयार हो गई है। शुक्रवार को चार्टशीट लगा दी जाएगी।