फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, फावड़े के हमले में दो घायल

Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडित का पुरा गांव में गुरुवार की सुबह मारपीट में बीच-बचाव करना युवक को भारी पड़ा गया। फावड़े के हमले में युवक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी भागीरथी का उसके बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बड़ा भाई भागीरथी और उसकी पत्नी 26 वर्षीय चंदा की पिटाई करने लगा। ऐसा होता देख गांव निवासी 22 वर्षीय प्रिंस पुत्र शिवराम बीच-बचाव करने गया। इस दौरान बड़े भाई ने फावड़े से हमला कर अपने भाई की पत्नी चंदा और बचाव करने आए युवक प्रिंस को घायल कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। हमला कर युवक फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। दोनों का उपचार किया गया। घायलों ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed