फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार: अजय लल्लू

Fri, 29 Nov 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
mrz news
चुनार/जमुई। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर सात के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में किसानों का क्रमिक अनशन 95वें दिन जारी रहा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे। उन्होंने किसानों का साथ देते हुए कहा कि उनकी जमीन पर डाका डाला गया है। कहा कि मुआवजे की राशि सर्किल रेट से चार गुना देने का प्राविधान है तो सरकार उचित मुआवजा क्यों नहीं दे रही। यह सरकार धोखा कर रही। किसानों के लिए वाराणसी तक पैदल मार्च कर आवाज उठाएंगे ।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और किसानों की यह लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के बाद आयी एनडीए सरकार ने रेलवे, एयरपोर्ट आदि सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय किसान सेना को समर्थन देते हुए कहा कि देश की आजादी में जिस तरह कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। उसी तरह किसानों के इस आंदोलन में भी कांग्रेस पीछे नहीं रहेगी। चेतावनी देते कहा कि यदि शीघ्र किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेसजन 19 दिसंबर से सुंदरपुर स्थित धरना स्थल से वाराणसी तक पदयात्रा कर विरोध जताएंगे। साथ ही मिनी पीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। पूर्व विधायक मड़िहान ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम कानून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रयासों से लागू हुआ है। इसकी रक्षा व सम्मान कांग्रेसजनों का कर्तव्य है। भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 256 गांव अधिग्रहित किए गए हैं। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गयी तो 25 दिसंबर से वह आमरण अनशन शुरू करेंगे। पूर्व विधायक भगौती चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह आदि ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद जैन, दयाशंकर पांडेय, पीसीसी सदस्य कैलाशनाथ उपाध्याय, एसपी पाठक इमरान महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवानी साहनी गुलाब पांडेय आदि प्रमुख मौजूद रहे। संचालन किसान नेता धर्मराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed