{"_id":"5de020448ebc3e549b50757c","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4967166198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में किशोरी को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में किशोरी को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को जनवरी माह में बहला कर मुंबई में भगा ले जाने वाला युवक उसे एक कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवक जब उसे बेचने की बात करने लगा तो किसी तरह से युवती उसके चंगुल से भाग कर बुधवार को अपने घर हलिया पहुंची। गुरुवार को किशोरी ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ आरोप लगाया। किशोरी की तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
किशोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव निवासी युवक के घर पर 80 रुपये मजदूरी पर काम करती थी। इस दौरान वह उसे बहलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। जनवरी 2019 में बहलाकर मुंबई ले गया। गांव की एक महिला ने मुझे गांव से बाहर पहुंचाया। मुम्बई जाने पर युवक द्वारा उसे एक कमरे में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवक काम पर जाते समय कमरे में ताला बंद कर देता था। जिससे वह कहीं भी आने-जाने में असमर्थ थी। वह बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते वह आठ महीने की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर वह उसे बेचने की बात करने लगा। इस पर किसी तरह से मुंबई स्थित मकान से भागकर ट्रेन पकड़कर बुधवार की रात को पिता के घर आई। गुरुवार की सुबह पिता के साथ थाने पहुंचे किशोरी ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। बताया कि युवक दो बच्चों का पिता है। मांग किया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीओ लालगंज सुशील कुमार यादव ने बताया कि किशोरी ने थाने में आरोपित युवक के खिलाफ बहला कर मुंबई ले जाने और वहां पर कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी है। मामले की जांच कर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।