{"_id":"5dd6d37f8ebc3e548c3cff7b","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4954855183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का आरोप लगा कोटेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली का आरोप लगा कोटेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। घटतौली व बोरे का भी वजन अनाज में शामिल कर कोटेदारों को अनाज वितरण किये जाने का आरोप लगा कोटेदारों ने गुरुवार को क्षेत्रीय विपणन गोदाम पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो अनाज का उठान नहीं करेंगे।
कोटेदारों का आरोप है कि जब से डोर स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की गई है, तब से उनको कम अनाज मिल रहा है। घटतौली तो हो ही रही थी। अब बोरे का भी वजन खाद्यान्न् में शामिल कर लिया जा रहा है। इससे आक्रोशित राजगढ़ व नरायनपुर के कोटेदारों ने गुरुवार को चेचरी मोड़ स्थित क्षेत्रीय विपणन गोदाम पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। समस्या का समाधान होने तक कोटेदारों ने खाद्यान्न का उठान न किये जाने की बात कही है। इस दौरान कोटेदारों ने कहा कि बार- बार कहने के बाद भी ठेकेदार द्वारा अनाज की घटतौली की जा रही है और अनाज में बोरे का वजन भी शामिल किया जा रहा है। कोटेदारों ने यह भी कहा कि घटतौली आदि की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ। यदि समस्या का समाधान शीघ्र नही किया गया तो यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अल्पना चौरसिया ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तौल कराकर कोटेदारों को अनाज दिया जाता है। बावजूद इसके यदि उन्हे ऐसा लगता है कि घटतौली की जा रही है। तो वह गोदाम में मौजूद कांटे से स्वयं खड़े रहकर तौल करा सकते हैं। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शैलेन्द्र पांडेय, ओमप्रकाश, शंकर लाल, नवीन कुमार, राजेन्द्र सोनकर, संतोष कुमार, धीरज कुमार, कल्लू सहित अन्य तमाम कोटेदार मौजूद रहे।