फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए त्योहार, फैसले का करें स्वागत

Tue, 05 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के सभी वर्ग के लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक किया। चर्चा किया कि आगामी बाराहवफात व उच्चतम न्यायालय के द्वारा अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले के मद्देनजर जनपद में आपसी सोहार्द व भाई चारा की तहजीब को बनाए रखने में सभी वर्ग के लोग आगे आए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मिर्जापुर जिला गंगा जमुनी तहसीब व आपसी सोहार्द व सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उसी परंपरा को बनाये रखने के लिए सभी वर्ग के लोग आगे आए। विशेष कर युवा वर्ग के लोगों को समझाएं कि सोशल मीडिया ह्रवाट्स ऐप, फेसबुक पर अनायास अफवाह न फैलाएं। किसी के द्वारा अनावश्यक या भड़काऊ मैसेज भेजा जाता है तो उसे आगे न बढ़ाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी फैसला हो उसे सभी वर्ग के लोग स्वीकार करें। कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के द्वारा झूठी अफवाहें फैलाने की कोशिश करते हैं। पुरानी घटना को वर्तमान से जोड़ कर अफवाहें फैलायी जाती है। ऐस लोगों को चिह्नत कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सर्विलांस के द्वारा ह्वाट्स ऐप व फेसबुक पर निगरानी की जा रही है। किसी के मोबाइल पर भड़काऊ मैसेज आता है, तो उसे आगे न बढ़ाए। पकड़े जाने जाने पर सांप्रदायिक सौहाई बिगाडने के लिए कडी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोनावर खां, राजेश कुमार पटेल, आनन्द त्रिपाठी, अब्दुल अनीस, अजय उपाध्याय, इशराइल शाह, चन्दू ताजियादार, अन्सारी अन्जुमन आदि रहे। ड्रमंडगंज, बेलन बरौधा चौकी में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को कहा गया। इस अवसर पर राजेश मिश्र, डा महानारायण भारती, देवकुमार कुशवाहा, एखलाख अहमद, धर्म देव मिश्र, राजन कोल आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed