फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए मेधावी

Tue, 05 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में सोमवार को मिर्जापुर व राजगढ़ पालीटेक्निक का दीक्षांत एवं तकनीकी प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2019 की परीक्षा में यांत्रिक, विद्युत, सिविल, इलेक्ट्रानिक्स व आईटी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 24 मेधावियों को पुरस्कृत कर मेडल दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। संस्थान की छात्राओं ने सरस्तवी वंदना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने तकनीकी शिक्षा में महिलाओं के शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा में कौशल विकास के माध्यम से इनोवेटिव कार्य को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सलाह दिया कि छात्र इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहें। इस अवसर पर पुरातन छात्र कृष्ण कुमार व शुभम श्रीवास्तव ओम को मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनको संस्थान का ब्रांड अंबेसडर नामित किया। संचालन लवकेश कुमार पाल ने किया। अजय कुमार, आरबी पटेल, डा. सुमन कुमारी, जयकेश यादव, दीपचंद्र चौरसिया, अरुण कुमार, अमरनाथ, रणजीत कुमार, केएल चौधरी, एके सिंह, मो. शाहिद, धीरज कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह आदि थे।
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज चुनार का दीक्षांत समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजना पटेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, एजीएम एनटीपीसी मेजा इलाहाबाद सुजीत बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य विवेक मेहरोत्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को रूद्राक्ष का पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा, लता, पल्लवी व श्रद्धा ने सरस्वती वंदना ऽतेरी वीणा की बन जाऊ ताल व ऋतिका, आंचल सविता ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने वर्ष 2018 - 19 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र आशीष कुमार यादव व पेंट टेक्नोलॉजी की छात्रा मानसी गुप्ता को गोल्ड मेडल एवं डिप्लोमा उपाधि प्रदान किया। इनके अलावा अभिषेक, तरूण शर्मा, अनिल सिंह, शिखा सिंह सहित अन्य तमाम मेधावियों को मेडल व डिप्लोमा उपाधि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed