फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MP Anupriya reached the residence of rehabilitation

पुनवासी के घर पहुंचीं सांसद अनुप्रिया ने दी साद्य सामग्री

Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
MP Anupriya reached the residence of rehabilitation
पटेहरा। 11 वर्ष बाद पाकिस्तान से लौटे पुनवासी की मदद के लिए अमर उजाला की पहल पर सामाजिक संगठन के बाद अब जन प्रतिनिधि भी उसके घर पहुंचकक उसका हाल चाल ले रहे। रविवार को पुनवासी के घर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुप्रिया पटेल ने उसे राशन, कपड़ा देकर स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

11 वर्ष बाद पाकिस्तान की जेल से छूटकर आए पुनवासी की मदद के लिए चलाए जा रहे अमर उजाला की मुहिम के चलते जिला प्रशासन न सही सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि आगे आने लगे हैं। अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन की ओर से सांसद ने पुनवासी को कपड़े और राशन दिये। पुनवासी के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक न देख सांसद ने सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता को फोन कर स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम उसके घर भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, युवा मंच जिलाध्यक्ष उदय पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया, उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, सुरेश पटेल, गुलाब बहादुर पटेल, विजय शंकर केशरी, आनंद देवा, विपिन गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं कराया इलाज
पटेहरा। पुनवासी के वापसी पर जिलाअस्पताल में जांच कराई गई थी, पर दवा नहीं मिला था। दवा लेने गयी बहन किरण ने बताया कि ग्राम प्रधान की मोहर लगने के बाद दवा मिलने की बात बताई गई थीद्घ जिसके बाद पुलिस गांव पहुंच कर ग्राम प्रधान का मुहर लगवाकर ले गयी। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन से फोन आया था। हाल चाल पूछ रहे थे तो इलाज की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण ने अमर उजाला का जताया आभार
पटेहरा। पुनवासी की बहन किरण ने अमर उजाला की पहल पर पुनवासी को मिल रहे लाभ पर आभार जताया। बहन किरण ने कहाकि अमर उजाला अखबार की पहल से पुनवासी आज अपने देश में मिर्जापुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed