फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Motorcyclist on his way to aunt's house dies after being run over by tractor-trolley

Mirzapur News: मौसी के घर जा रहे बाइक सवार की युवक की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत

Wed, 03 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist on his way to aunt's house dies after being run over by tractor-trolley
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुहकुंचवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार अंकित की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी शिवकुमार घायल हो गया। पड़री थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव निवासी अंकित विश्वकर्मा (28) सूरत स्थित एक साड़ी की फैक्ट्री में काम करता था। 20 दिन पहले वह अपने घर आया था। सुबह गांव के ही साथी शिवकुमार के साथ बाइक से निकला था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जैसे ही बाइक लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के मुहकुंचवा के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सहित अंकित और शिवकुमार दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवकुमार घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। घायल शिवकुमार ने घटना की सूचना घर पर दी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed