फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Motor bike rider dies in accident

Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Motor bike rider dies in accident
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के सामने नेशनल हाईवे-135 पर शुक्रवार को देर रात गांव के मजदूर के ससुराल बरौधा बबुरा गांव में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद मिर्जापुर अपने मामा के घर जाते समय बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कोरावं थाने के घोरहई गांव निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह (24) गांव के एक मजदूर के ससुराल में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शुक्रवार को देर शाम लालगंज के बबुरा गए थे। वहां मजदूर को छोड़कर वे अपने मामा के घर मिर्जापुर शहर जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे-135 पर पतुलकी गांव के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक का नंबर प्लेट गिर गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पिता पंचराज सिंह ने बताया कि मानवेंद्र ने शुक्रवार को घर से निकलते समय बताया था कि वह एक जन्मदिन पार्टी में जा रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर चिंता हुई। शनिवार को सुबह पुलिस ने बड़े पुत्र के मोबाइल फोन नंबर पर हादसे की सूचना दी। मानवेंद्र बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed