फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother's city reverberated with bum-bomb naivete

माता की नगरी बम-बम भोले से गूंजी

Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mother's city reverberated with bum-bomb naivete
शेरवां प्रगटेश्वर महादेव मंदिर डवक मे सावन माह के पहले सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को माता विंध्यवासिनी की नगरी बाबा भोलनाथ के जयकारों से गूंज उठी। शिवभक्तों ने बड़े भक्ति भाव से गंगा जल, दुग्ध-दही, बेलपत्र, शहद से शिवलिंग का अभिषेक कर मंगल कामना की। घंटा-घडि़याल, शंख और बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गुंजायमान रहे। लेकिन कोविड- 19 को लेकर हिदायत के चलते कहीं भी मेले का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

भोर से ही बरियाघाट, बाबाघाट, नारघाट, कचहरी घाट, पक्काघाट समेत अन्य घाटो पर स्नान, ध्यान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव व रैदानी कालोनी स्थित ताड़केश्वर मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को काफी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। पिपराडाड़ स्थित गजानंद में ग्रामीण पुरुष व महिलाओं ने दर्शन व पूजन किया।
विज्ञापन

विंध्याचल: शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भोर से जलाभिषेक व दर्शन पूजन का दौर शुरू रहा। स्थानीय पुरुष, महिलाओं व बच्चों के इसी तरह कंतित स्थित श्री कंतितेश्वर महादेव, रामगयाघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, रोडवेज के समीप स्थित श्री नंदेश्वर महादेव, विंध्याचल मंदिर परिसर में विराजमान श्री पंचमुखी महादेव जी सहित अन्य शिवालयों पर भोर से ही जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जिगना: छानबे क्षेत्र स्थित बाबा बदेवरानाथ में जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर तक चलता रहा। हरगढ़ स्थित विमलेश्वर महादेव, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव, नदिनी स्थित बूढेनाथ, चेहरा स्थित परशुरामपुरी, चडेरुचौकठा स्थित तालेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया। हलिया: कोटारनाथ शिव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे। अदवा नदी में स्नान करने के बाद कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। इसी तरह डिभोर, मनिगढ़ा, बैंधा, अवरा व सोनगढ़ा साहित शिवालयों पर जलाभिषेक किया गया। अदलहाट: भुईलीखास, सुरहा, अदलहाट बाजार, रस्तोगी तालाब स्थित शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया गया। शेरवां: रामसागर धाम स्थित शिव मंदिर पर भक्तों की सुबह से ही कतारें लग गई। बिसौरा, ढेलवासपुर, ककरही, पसही, डवक, भुईली सहित सभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतला धाम में भक्तों ने लगाई हाजिरी, किया दर्शन पूजन
हलिया। सावन के पहले सोमवार को गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला दरबार में सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मनौतियों के अनुसार बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराया। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद शुक्ला सीसीटीवी कैमरे से भक्तों की निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed