फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother killed her three-year-old son by consuming poison in family feud

पारिवारिक कलह में मां ने तीन वर्ष के पुत्र के साथ जहर खाकर दी जान

Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother killed her three-year-old son by consuming poison in family feud
कछवां। थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने बुधवार की देर रात तीन वर्ष के पुत्र को जहर देकर खुद भी खा लिया। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सुबह मां-बेटे की मौत हो गई। मौत की सूचना पर कछवां पुलिस ने मौके पर जाकर विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। एएसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में लिया, पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मनोज कुमार राय की शादी जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर निवासी रीता उर्फ सुधा के साथ फरवरी माह में हुई थी। सुधा को दो पहले पुत्र से दो पुत्री है। पारिवारिक कलह के चलते सुधा ने बुधवार की रात को छोटे पुत्र तीन वर्षीय समर उर्फ चिंटू को जहर देने के बाद खुद सेवन कर लिया। बच्चे को उल्टी होने लगी तो परिजन परेशान हो गए। तब रीता ने बताया कि उसने और पुत्र ने विषाक्त सेवन किया है। इसके बाद पति ने टेंपो से दोनों को कछवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की सुबह दोनों की मौत हो गई। मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कछवां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र राय मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतका के चाचा हंशराज शर्मा ने पति, जेठ समेत तीन के खिलाफ तहरीर दिया। फोरेंसिक टीम ने जांच किया। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed