फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother jumped into Ganga leaving her three year old daughter on the bridge, died

Mirzapur News: तीन साल की बेटी को पुल पर छोड़कर मां गंगा में कूदी, मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped into Ganga leaving her three year old daughter on the bridge, died
चुनार। क्षेत्र के बालू घाट पक्का पुल पर रविवार को दोपहर बाद अपनी तीन साल की बेटी को छोड़कर एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। ढाई घंटे के बाद शाम छह बजे पांच मीटर दूर महिला का शव मिला।
क्षेत्र के सराय टेकौर मुहल्ला निवासी आरती (28) पत्नी चंद्रशेखर साहनी दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पुल पर अपनी तीन साल की बेटी अंजली को लेकर पहुंची। उसने पुल पर बेटी को छोड़ दिया और गंगा में छलांग दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजन विलाप करते रहे। इस बीच चुनार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई। वहीं, बच्ची को भी पुलिस संभालती रही। शाम का करीब छह बजे घटनास्थल से पांच मीटर दूर उसका शव गोताखोरों को मिला। महिला के तीन बच्चे आंचल (12), प्रिंस (8) व अंजली (3) हैं। उसका पति ऑटो चलाता है।

कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि एक महिला पुल से गंगा में कूदी थी। गोताखोरों ने उसके शव को गंगा से निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed