{"_id":"6b0a8ac5a4b5a37090021634","slug":"mother-and-son-killed-after-being-struck-by-train-bodies-found-on-railway-tracks-in-mirzapur-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां और एक साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां और एक साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 28 Nov 2026 01:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:33 PM IST
सार
मिर्जापुर में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। एक वर्षीय बेटे के साथ महिला चुनार पहुंची थी। मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
train
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर में शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसके एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना रात करीब 11:30 बजे चुनार-कैलहट डाउन रेलवे ट्रैक पर हुई। महिला अपने मासूम बेटे के साथ वहां किन परिस्थितियों में पहुंची, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान स्मिता सिंह (37) पत्नी इंद्रेश सिंह, निवासी भावा थाना मड़िहान के रूप में की। हादसे में उसके एक वर्षीय बेटे वैदिक की भी मौत हो गई। महिला का मायका सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के खैराही गांव में है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि स्मिता का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वह ससुराल से मायके चली गई थी। शुक्रवार को वह किसी ट्रेन से चुनार पहुंची थी। इसके बाद पिरल्लीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
भाई ने की मृतकों की पहचान
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के मोबाइल से उसके भाई पीयूष सिंह से संपर्क किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीयूष ने मृतकों की पहचान अपनी बहन और भांजे के रूप में की। भाई के अनुसार स्मिता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के मोबाइल से उसके भाई पीयूष सिंह से संपर्क किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीयूष ने मृतकों की पहचान अपनी बहन और भांजे के रूप में की। भाई के अनुसार स्मिता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
