फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother and daughter who had gone from home for medical treatment were found dead in a well.

Mirzapur News: घर से इलाज कराने के लिए गईं मां-बेटी का कुएं में मिला शव

Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter who had gone from home for medical treatment were found dead in a well.
लालगंज। दिघुली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बेटी को दवा दिलाने के लिए गई मां और बेटी का शव शुक्रवार की दोपहर गांव के जोरवनिया तालाब के पास स्थित कुएं में उतराता मिला। पुलिस शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

इसके बाद जांच कर रही है। दिघुली गांव निवासी सरस्वती (30) बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे छह साल की बेटी राधा को दवा दिलाने के लिए घर से गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पति शिवप्रसाद ने रिश्तेदारों और ससुराल में फोन कर जानकारी ली। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से बाहर जोरवनिया तालाब के पास स्थित कुएं में बच्ची का शव उतराता देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान कुएं में मां सरस्वती का शव भी मिला। लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह बताया कि कुंए में मां-बेटी का शव मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed