फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Most suffering from the scorching sun and heat

चिलचिलाती धूप और तपिश से हाल बेहाल

Fri, 22 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 22 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Most suffering from the scorching sun and heat
गुरुवार को नगर में तल्ख धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिला और बच्चियां। - फोटो : mirzapur
जिले में पारा 40 डिग्री के पार चले जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह आठ बजे से ही चिलचिलाते धूप की तपिश ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। आसमान से बरस रहे आग के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। 
विज्ञापन



प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण जनपद के नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय कुछ दुकानदार अपनी दुकानें भी बंद किए थे, वहीं किसी कार्यवश निकलने वाले लोग अपने चेहरे सहित सिर आदि को कपड़े से पूरी तरह ढककर छाता लेकर बाहर निकले। सूर्योदय होने के कुछ ही देर बाद वातावरण की गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



भीषण गर्मी के साथ ही अघोषित विद्युत कटौती से लोगोें का बुरा हाल है। शहरी इलाके सहित ग्राम्यांचलों में बिजली की कटौती से कूलर, पंखे आदि शोपीस बनकर रह गए हैं। नगर के प्रमुख बाजारों में लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, आम का पना, आइसक्रीम आदि की दुकानों पर ग्राहक डटे रहे। तल्ख धूप के कारण सड़कों पर चलने वाले रिक्शा चालक भी पेड़ों की छांव में बैठकर आराम करते नजर आए। तापमान में भारी बढ़ोत्तरी होने से जहां शीतल पेयजल सहित शीतल पेय पदार्थों की बिक्री चरम पर पहुंच गई है, वहीं आम से बने पना की भी डिमांड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed