फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Most of the Gram Panchayat members were elected unopposed

अधिकतर ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध, बीडीसी पद के लिए होगा चुनाव

Mon, 07 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Most of the Gram Panchayat members were elected unopposed
मिर्जापुर। जिले के अधिक ांश विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव सोमवार को अंतिम दिन निर्विरोध करा लिया गया। इसके लिए दिन भर मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। सिटी ब्लाक में 174 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव निर्विरोध कर लिया गया। बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सिटी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अर्जुनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन से रिक्त हुए पद पर नामांकित सात उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पटेहरा: विकास खण्ड के 169 ग्राम पंचायत सदस्य के खाली सीट पर दिन भर मान मनौव्वल का दौर चला। अंतत: सभी सीटो पर उनका चुनाव निर्विरोध हो गया। निर्वाचन अधिकारी एस के बाजपेयी ने सभी 169 ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन निर्विरोध होना बताया। निर्वाचन में बीडीओ श्वेतांक सिंह, सहायक विकास अधिकारी सूर्यनरायन पांडेय मौजूद रहे। जिगना: छानबे विकास खंड के 73 ग्रामपंचायतों में कुल 315 ग्राम पंचायत सदस्यों व एक ग्राम पंचायत में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त था। जिसके लिए 333 लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य व 8 लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया था। जांच के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पर्चे निरस्त कर दिए गए और 4 लोगों ने पर्चा वापस ले लिए। जिसमें 305 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन

बरबटा में पांच, बघेडाकला में एक, सेमरी में चार पद के लिए ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत खैरा में वार्ड 68 के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान कराया जाएगा। जमालपुर: विकास खंड में रिक्त रह गए संपूर्ण ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता सोमवार को साफ हो गया। नाम वापसी के दिन दो लोगों ने नाम वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य के 207 पद रिक्त थे। कुल 216 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सात लोगों का पर्चा निरस्त हो गया एवं सोमवार को दो ने नाम वापस ले लिया। 1975 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को राजगढ़ विकास खंड में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 204 ग्राम पंचायत सदस्य के पद, पटेहराकला में 168 ग्राम पंचायत सदस्य, नरायनपुर में 217 ग्राम पंचायत सदस्य, जमालपुर में 203 ग्राम पंचायत सदस्य, सीखड़ में 122 ग्राम पंचायत सदस्य, मझवां मं 102 ग्राम पंचायत सदस्य, सिटी में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 174 ग्राम पंचायत सदस्य, कोन में 71 ग्राम पंचायत सदस्य, छानबे विकास खंड में 320 ग्राम पंचायत सदस्य व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य, लालगंज में एक ग्राम प्रधान, हलिया विकास खंड में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 201 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया। जिनमें ग्राम प्रधान समेत ज्यादातर ग्राम पंचायत सदस्यों को निविरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed