फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than three lakh cash recovered from car

कार से तीन लाख से अधिक नकदी बरामद

Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
More than three lakh cash recovered from car
चुनाव में अवैध पैसा, शराब आदि पर कार्रवाई के लिए गठित उड़न दस्ते की एक टीम ने बुधवार को लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा के पास से चेकिंग के दौरान कार से तीन लाख 29 हजार कैश बरामद किया। बरामद कैश के बारे में वाहन स्वामी स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका। इस पर टीम ने कैश को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के बार्डर एवं मुख्य स्थानों पर बैरियर स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़न दस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, मादक पदार्थो, अवैध प्रचार व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है । गठित पुलिस व प्रशासनिक उड़न दस्ता टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्र के बरौंधा पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलन बरौधा में राष्ट्रीय मार्ग रींवा रोड पर चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा कार वाहन से तीन लाख 29 हजार कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को जब्त कर आयकर विभाग की टीम द्वारा अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह बताया चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में गठित उड़नदस्ता टीम के साथ स्थानीय पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed