फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than Rs 13 crore deposited in the district in the first phase

Mirzapur News: पहले चरण में जिले में जमा हुई 13 करोड़ से अधिक धनराशि

Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 13 crore deposited in the district in the first phase
मिर्जापुर। जिले में विद्युत निगम की तरफ से चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना का पहला चरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। एक दिसंबर से दूसरा चरण शुरू हो रहा है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण में विद्युत निगम को 13 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना के पहले चरण में जिले में 16 हजार बकाएदारों ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। इसमें अकेले विद्युत वितरण खंड द्वितीय में ही साढ़े सात हजार बकाएदारों ने पंजीकरण कराया है। इन बकाएदारों से विभाग को अब तक छह करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। एक मुश्त समाधान योजना एक नवंबर से शुरू हुई थी। पहले चरण मेंं सभी वर्ग के बकाएदारों को शत प्रतिशत ब्याज में छूट दिया जा रहा था। दूसरे चरण में इसमें कुछ बदलाव किया गया है। इसमें एक किलोवाट तक के बकाएदारों को तो अभी भी पूरी छूट है, लेकिन उसके अधिक के बकाएदारों को केवल 90 प्रतिशत तक की ही छूट दी जाएगी। इसी प्रकार सिंचाई वाले संयोजनों पर भी शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अभी पंजीकरण और बकाया जमा करने वालों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में छूट में और कमी होगी और उसके बाद कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed