फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than one lakh devotees performed darshan-puja

Mirzapur News: एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन

Mon, 30 Dec 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh devotees performed darshan-puja
हलिया। अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान कोटारनाथ धाम में दूसरे दिन रविवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव व माता पार्वती के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह घना कोहरे होने के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु अदवा नदी में स्नान कर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध हो गए। लंबी प्रतीक्षा के बाद मंदिर पहुंचे लोगों ने भांग, धतूरा, वेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद परिवार के साथ आए श्रद्धालुओं ने अदवा नदी के तट पर बाटी-चोखा का आनंद लिया। कोटारनाथ मेले में दूसरे दिन रविवार को भी दुकानें सजी रहीं। जहां लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। मंदिर के पुजारी जयराम गिरि तथा शिवराम गिरि ने बताया की भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ और माता पार्वती के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed