फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 53 lakh plants were planted

राजापुर में 22 हजार पौधों का हुआ रोपण

Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
More than 53 lakh plants were planted
अदलहाट के पथरौरा गांव में पौधरोपण करते हुए विकास खंड नरायनपुर के एडीओ पंचायत केके सिंह । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के रविवार को आयोजित पौधरोपण महाकुंभ के दौरान जिले में 53 लाख 75 हजार छह सौ 44 पौधों का रोपण किया गया। जो लक्ष्य का एक सौ आठ प्रतिशत है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 25 करोड पौधा रोपित करने के लक्ष्य के क्रम में जिले में 49 लाख 55 हजार दो सौ 80 पौधे रोपित किये जाने थे। जबकि इस दौरान जिले में 53 लाख 75 हजार छह सौ 44 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए वन महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के सचिव संस्कृति एवं पर्यटन रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल एवं विशेष सचिव सूचना सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने देर शाम जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में जो पौधों का रोपण किया गया वह लक्ष्य का एक सौ आठ प्रतिशत है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के उच्च शैक्षणिक प्रतिष्ठानों 27 हजार एक सौ पौधों का रोपण किया गया। शैक्षणिक संस्थाओं के नोडल अधिकारी व केबी कालेज के प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने केबी कालेज परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नोडल अधिकारी व प्राचार्य डॉ भवभूति मिश्र ने कहा कि पौधरोपण की जिओ टैगिंग कर रिपोर्ट निदेशालय व शासन को प्रेषित किया जाएगा। जनपदीय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ अरविंद मिश्र, डॉ देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ अशोक चन्देल, डॉ शरद महरोत्रा,आडिट ऑफिसर दिलीप श्रीवास्तव, डॉ दिनेश कुमार सिंह एवं कार्यालाधीक्षक शरद चन्द्र उपाध्याय के साथ महाविद्यालय परिसर में आयोजित पौधरोपण अभियान में अन्य ने भाग लिया।

लालगंज। जिले के नोडल अधिकारी सचिव पर्यटन संस्कृति रवि कुमार एन जी ने रविवार को राजापुर कंपार्टमेंट टू में वृहद पौधरोपण के तहत पौधरोपण किया।
राजापुर के पौधरोपण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अविनाश को निर्देश दिया कि वे चेकडैम का प्रोजेक्ट तैयार करके वन विभाग को भेज दें। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने पौधरोपण करने के बाद पौधों के रखरखाव सुरक्षा से संबंधित रेंजर प्रमोद कुमार सिंह से पूछताछ किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि कंपार्टमेंट में 22हजार पौधरोपण किया गया है। जिसमें 16 हजार रोपित और हजार बीज का पौधरोपण किया गया है। कंपार्टमेंट में सागौन, आंवला ,चिलबिल, कंजी, बकायन ,केसिया, इमली ,अर्जुन खैर ,बबूल और अरू के पौधे रोपित किए गए हैं। जिला अधिकारी के साथ विशेष सचिव सूचना सुरेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार यादव, पिंटू लाल यादव, आदिनाथ तिवारी, राम प्रकाश मिश्रा आदि अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed