फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 24 thousand farmers got six crore 19 lakhs

24 हजार से अधिक किसानों को मिला छह करोड़ 19 लाख

Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
More than 24 thousand farmers got six crore 19 lakhs
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष बाढ़ और अतिवृष्टि से हुई क्षति के लिए मुआवजा जारी कर यिदा है। किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से मुआवजे की राशि भेजी जा रही है। 24 हजार दो सौ 20 किसानों को छह करोड़19 लाख 58 हजार रुपया जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तहसील सदर व चुनार तहसील के गांव में ही बाढ़ का असर होता है। इन्हीं क्षेत्र के किसानों की फसल बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त होती है। सदर तहसील के कोन विकास खंड के हरसिंगपुर व मल्लेपुर से बाढ़ का पानी चढ़ता है और चुनार तहसील के सीखड़ ब्लाक के गांवों को स्पर्श करता है। इस विकास खंड का गौरैया गांव सबसे पहले बाढ़ के पानी की चपेट में आता है। हालांकि अधिकतर किसानों के खाते में राहत राशि पहुंच गई है लेकिन कुछ लोग रह गए हैं। इसका कारण नाम या खाते में त्रुटि बताई जा रही। यह इस समय आम समस्या है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही उनके खाते में भी राहत राशि पहुंच जाएगी। इस बार सदर तहसील क्षेत्र के 13 हजार चार सौ 41 किसानों को तीन करोड़ 87 लाख 67 हजार एक सौ 26 रुपये जारी किए गए हैं। इसी प्रकार चुनार तहसील क्षेत्र के 10 हजार सात सौ 79 किसानों को दो करोड़ 31 लाख 84 हजार नौ सौ 32 रुपये की राहत राशि जारी की गई है। इस बार सिंचित क्षेत्र के लिए 13 हजार पांच सौ तथा असिंचित के लिए छह हजार आठ सौ रुपये की राहत राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
चार सौ नौ गांव प्रभावित होते हैं
मिर्जापुर। जिले में प्रतिवर्ष बाढ़ का असर दो तहसीलों के चार सौ नौ गांव में होता है। इसमें सदर तहसील के तीन सौ नौ तथा चुनार तहसील के एक सौ 84 गांव शामिल हैं। इनके लिए सदर में 14 तथा चुनार में 23 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई थी। सदर तहसील में छानबे , नगर व पहाड़ी के कुछ गांव प्रभावित होते हैं। इसी प्रकार चुनार तहसील में सीखड़ सबसे अधिक प्रभावित होता है। इसी प्रकार नरायनपुर व जमालपुर भी प्रभावित होता है। जमालपुर में गड़ई नदी का कहर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि सरकार ने राहत राशि जारी कर दी है। अधिकांश किसानों के खाते में राहत राशि पहुंच गई है। कुछ किसान रह गए हैं जिनके साथ नाम मिसमैच की समस्या है। उनको भी शीघ्र ही राहत राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed