फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 200 potholes on the road, bamboos hanging on the head

Mirzapur News: सड़क पर 200 से ज्यादा गड्ढे, सिर पर झूल रहे बांस

Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
More than 200 potholes on the road, bamboos hanging on the head
सक्तेशगढ़। राजगढ़-गढ़वा मार्ग पर खतरे मोल लेकर लोग आने-जाने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हैं तो ऊपर से बांस लटक रहे हैं। इससे राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

दो किलोमीटर लंबे राजगढ़-गढ़वा मार्ग पर 200 से ज्यादा गड्ढे हैं। कई जगह सड़क उखड़कर गई है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे भी ज्यादा मुसीबत जगह-जगह बांस लटकने से हो रही है। बांस से बचने के चक्कर में राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक बाइक सवार बांस में फंसकर गिर गया था।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र के हेमराज, रोहित कुमार, गिरीश चंद, नीरज सिंह, विनोद आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न बांस की समस्या का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed