{"_id":"6a88a8d5e14ceda9b50b67c7","slug":"more-than-163000-examinees-appeared-for-the-semester-examinations-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159724-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सत्र परीक्षाओं में शामिल हुए एक लाख 63 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सत्र परीक्षाओं में शामिल हुए एक लाख 63 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी
विज्ञापन
महर्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा के तरीके बताती छात्राए
सभी 1,809 परिषदीय विद्यालयों में हुआ परीक्षा का आयोजन
मिर्जापुर। जिले के सभी 1,809 परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को सत्र परीक्षा हुई। पहले दिन इन परीक्षाओं में लगभग 1,63,538 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन कक्षा एक की मौखिक परीक्षा ली गई। साथ ही बड़ी कक्षाओं में हिंदी, कला आदि विषयों की परीक्षा भी ली गई।
परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार से ही करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी विद्यालयों में नहीं आए। इसके चलते अधिकांश जगहों पर परीक्षा नहीं हो सकी। शुक्रवार को मौसम ठीक होने के कारण विद्यालयों में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही।
कक्षा एक की हर विषय की मौखिक परीक्षा होनी है। डीसी प्रशिक्षण प्रभात कुमार वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को 81 प्रतिशत उपस्थिति रही। 2.1 लाख परीक्षार्थियों में 1,63,538 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा 25 अगस्त तक पूरी करनी है।