फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 100 patients were found for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन मिले 100 से अधिक मरीज

Tue, 13 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
More than 100 patients were found for the third consecutive day
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार को 103, रविवार को 207 और सोमवार को 117 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 12 दिनों में 762 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 717 पहुंच गई है। कोरोना की रफ्तार बढ़ते देख लोग अब बाजारों और दुकानों आदि पर मास्क लगाए दिख रहे हैं, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन अब भी नहीं हो पा रहा है। उधर, पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को 117 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संख्या चार हजार 260 हो चुकी है। सोमवार को 19 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 496 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 717 एक्टिव केस हैं। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 14 मरीज हैं। 6238 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 17 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 63 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया सोमवार को एक हजार 797 की रिपोर्ट आई है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, अधिकारी व अन्य संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 85 पुरुष और 32 महिला संक्रमित पाई गई हैं। जिले में अब तक चार लाख 21 हजार 506 के सैंपल लिए जा चुके हैं। चार लाख 19 हजार 568 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 938 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 46 हजार 249 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 269 हाट स्पाट हैं। इसमें से 161 ग्रामीण और 108 शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed