फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Modi is anti-farmer

किसान विरोधी है केंद्र की मोदी सरकार

Thu, 08 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 08 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Modi is anti-farmer
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आप ने मोदी को किसान विरोधी और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया। आप ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की निंदा की। आप कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के लाखों किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सार्वजनिक हित की आड़ में किसानों की उपजाऊ जमीन बिना सहमति के कारपोरेट्स को दे रही है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाई है। जिसका आप और किसान पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सरकार की पूंजीपरस्ती के कारण किसानों का अस्तित्व खतरे में है। जिला सचिव आयुष सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा शुरु से ही किसानों के प्रति संदिग्ध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शीत सत्र में इस पर बहस कराना भी उचित नहीं समझा। जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश से देश का अन्नदाता किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।


उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा आत्महत्या करने की चिंता की बजाय निवेशकों की चिंता कर रही है। प्रदर्शन के दौरान राजेश सिन्हा, विक्रम तिवारी, जितेंद्र चौबे, गौरव तिवारी, संतोष यादव, राहुल सरोज, अमित गुप्ता, रंजीत चौधरी, भगवती प्रसाद, रामाश्रय सिंह यादव,  इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed