{"_id":"56f6d7b54f1c1b5f2ff14e68","slug":"model-school-admission-process-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं, ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्ष्ाा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं, ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्ष्ाा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब बच्चों को सीबीएसई बोर्ड से उत्कृष्ट शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में समाजवादी अभिनव स्कूल के नाम से मॉडल स्कूल खोला गया है। जिले में इसमें प्रवेश की प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो गई।
पहाड़ी विकास खंड के भोजपुर पहाड़ी में बने मॉडल स्कूल में पठन पाठन की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अध्यापकों की तैनाती से लेकर अन्य संसाधनों के पूरा होने का दावा किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रभार जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंह को सौंपा है।
इसमें कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी। यह सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होगा। इसमें छात्र-छात्राओं का दाखिला चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन स्कूलों का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इन स्कूलों में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी पर खास तौर से जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कक्षाएं छह से 12 तक संचालित होंगी, जिसमें दो-दो सेक्शन होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मुफ्त एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा छह से आठ तक प्रति सेक्शन अधिकतम 35 छात्रों को रखा जाएगा, जबकि आगे की कक्षाओं में प्रति सेक्शन 40 छात्र-छात्राएं होंगे। प्रवेश के लिए फार्म वितरण शुरू हो गया है।