फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mock drill: People trapped in floods rescued from the river

मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे लोगों को नदी से बाहर निकाला

Sat, 31 Jan 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: People trapped in floods rescued from the river
चुनार बालूघाट गंगातट पर बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करती एनडीआरएफ वाराणसी की टीम। सोशल म - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
चुनार। नगर के बालूघाट गंगा तट पर शुक्रवार को एनडीआरएफ 11वीं बटालियन वाराणसी की टीम ने बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल किया। उन्होंने बाढ़ में डूबते व्यक्ति को बाहर निकालने की क्रिया का प्रदर्शन कर जानकारी दी। डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने स्थानीय लोगों को बाढ़ के समय राहत और बचाव से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, उन्हें प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही सांप या अन्य विषैले जीव के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। टीम ने सीपीआर की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया। डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आपदा के समय जागरूक करना है ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद कर सकें। इंस्पेक्टर प्रवीण और सुनील ने बताया कि घाट पर यदि कोई व्यक्ति डूबता दिखाई दे तो उसे किस तरह सुरक्षित बचाया जा सकता है। मॉकड्रिल में एसडीआरएफ के जवानों के साथ स्थानीय स्वयंसेवी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed