फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mock drill done for emergency rescue on ropeway

Mirzapur News: रोपवे पर आपात स्थिति में बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल, ट्रॉली में फंसे लोगों को टीम ने बचाया

Sun, 30 Apr 2023 12:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

मिर्जापुर के विंध्याचल में अष्टभुजा-कालीखोह रोपवे पर शनिवार को किसी प्रकार की आपात स्थिति पैदा होने पर बचाव व रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों व अन्य हितधारकों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया।

विज्ञापन
Mock drill done for emergency rescue on ropeway
विंध्याचल में आपदा को लेकर मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के विंध्याचल में अष्टभुजा-कालीखोह रोपवे पर शनिवार को किसी प्रकार की आपात स्थिति पैदा होने पर बचाव व रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों व अन्य हितधारकों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल की रूपरेखा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त मार्गदर्शन के क्रम में बनाई गई थी। पूरी मॉक ड्रिल इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत की गई। इससे आपसी समन्वय और तैयारियों के परीक्षण के साथ ही सभी विभागों को आपात स्थिति के दौरान अपनी-अपनी भूमिका निभाने के बारे में पता चला। साथ ही आपदा के प्रभाव को कम करने की संभावना पर भी ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


उधर, मॉक ड्रिल में जुटे लोगों को सूचना दी गई कि रोपवे फेल हो जाने के कारण रोपवे ट्राली में कुछ लोग फंस गए हैं। साथ ही रोपवे स्थल पर आग लग गई है। इसी क्रम में मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ ने रोपवे रेस्क्यू करके प्रभावित लोगों को बचाया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, प्रेम कुमार पासवान एनडीआरएफ-11 बटालियन उप कमांडेंट , मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार सदर अरुण गिरी, क्षेत्राधिकारी सिटी परमानंद कुशवाहा, अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता व अन्य के साथ स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवक तथा जिला प्रभारी मौजूद रहे। इसके बारे में शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एनडीआरएफ-11 बटालियन के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की तरफ से पूरी तैयारी कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed