फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mobile van reached Khowa Mandi, food items were checked

Mirzapur News: खोवा मंडी में पहुंचा मोबाइल वैन, हुई खाद्य पदार्थों की जांच

Sat, 14 Sep 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile van reached Khowa Mandi, food items were checked
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को चुनार के खोवा मंडी में लाइसेंस व पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें 55 व्यापारियों ने आवेदन किया। साथ ही शिविर में खाद्य सुरक्षा के मोबाइल वैन से खाद्य पदार्थों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

सभी खाद्य कारोबारियों और उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के सुगम जांच के तरीकों की जानकारी दी गई। जिससे लोग त्यौहारों के अवसर पर खुद खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच कर सकें। खाद्य कारोबारियों को बताया गया कि किस प्रकार वह मौके पर खोवे और दूध से निर्मित अन्य खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच कर शद्ध गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें। शिविर में लगभग 10 व्यापारियों को पंजीकरण तत्काल जारी कर तहसीलदार चुनार द्वारा दिया गया। खाद्य सुरक्षा वैन द्वारा 18 खोवा कारोबारियों के खाद्य नमूनों की जांच कर उन्हें संभावित मिलावट (मिल्क पाऊडर की) के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद वैन से जमुई तिराहे पर पांच कारोबारियों के यहां से मिठाईयों की जांच की गई।
विज्ञापन

हिदायत दी गई कि किसी भी दशा मे हानिकारक एल्युमिनियम वर्क का प्रयोग न करें। साथ ही मिठाइयों में फूड ग्रेड रंगो का प्रयोग निर्धारित मात्रा में करें। अक्सर दुकानदार घटिया किस्म के रंगों का प्रयोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है। शिविर में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, डॉ. मंजुला सिंह, तहसीलदार चुनार, खाद्य सुरक्षाअधिकारी राजेश मौर्य, ओंकार नाथ यादव, रविशेखर कुशवाहा और खाद्य सहायक रामधनी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed