{"_id":"62829c6388c4c05ae43ce652","slug":"mla-expressed-displeasure-with-xen-mirzapur-news-vns653900974","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने एक्सईएन से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने एक्सईएन से जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने सोमवार को किला गेस्ट हाउस में लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर पालिका व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मानक के विपरीत निर्माण कार्य होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई। विधायक द्वारा नाराजगी जताने पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने तथा गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी।
बैठक में विधायक ने विधायक निधि के स्वीकृत कार्यों, चुनार घाट सीढ़ी निर्माण, रामलीला ग्राउंड निर्माण आदि के कार्य अविलंब शुरू कराने का निर्देश दिया। विधायक ने एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल से जमालपुर में कन्या महाविद्यालय की भूमि के बारे में जानकारी भी ली। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद से उन्होंने मनरेगा के धन से नहरों की साफ सफाई कराने के लिए एनओसी जारी कराने को भी कहा। आदर्श नगर पालिका चुनार में होने वाले निर्माण कार्यों के बारे में विधायक ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस से जानकारी ली। लठिया पावर हाउस के अभियंता के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई।