फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mistreatment contractors will not be spared

गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार बख्से नहीं जाएंगे

Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mistreatment contractors will not be spared
अहरौरा। मानक के विपरीत कराए गए कार्यो मे गड़बड़ी पैदा करने वाले ठेकेदारो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा। इसलिए आवश्यक है कि ठेकेदार गुणवत्ता परक कार्य शासन की मंशा के अनुरूप करें। उक्त बातें ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने रविवार को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच के दौरान कहा। मौके पर मौजूद जेई को भी कड़ी फटकार लगाई। चेताया कि समय रहते अपनी आदतों में सुधार कर ले, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहे।
विज्ञापन

उर्जा राज्य मंत्री ने कहाकि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। रविवार की दोपहर चंदौली जनपद के चकिया मे आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम से लौटते समय राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल अहरौरा नगरपालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर ही कई खामियां प्रकाश में आईं। जिस पर वे बिफर पड़े। जेई को फटकार लगाते हुए चेताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाय। ठेकेदारो द्वारा निर्माण की प्रक्रिया में की जा रही लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा पियरवा पोखरा के निर्माण कार्य की शिकायत और मेहंदीपुर के मार्ग निर्माण में भी कई खामियां प्रकाश में आ रही है। मानक के विपरीत गुणवत्ता परक कार्य नहीं किया गया है। जो उचित नहीं है। जांच के दौरान पालिका कार्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग में भी मानक के विपरीत कार्य कराए जाने की शिकायत मिली जिस पर जेई को हिदायत दी कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान गुणवत्ता परक कार्य का विशेष ख्याल रखा जाय। शासन की मंशा के अनुरूप मानक का ख्याल रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाय अन्यथा की स्थिति में ठेकेदारों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी और उनको जेल जाना होगा। जांच प्रक्रिया के दौरान मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जय किशन जायसवाल, उमेश केसरी, सभासद कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश केसरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पटेल, आशीष अग्रहरी, संदीप पटेल, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed